दिल्ली मेट्रो फिर बनी OYO रूम, इस बार अश्लीलता की सारी हदें पार, यंग कपल सरेआम करते रहे...

दिल्ली मेट्रो में कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर से वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो ऐसा है कि देखने वाले अपनी आंखों को बंद कर लें। सरेआम बेशर्मी का सुबूत देते दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो भारतीय संस्कृति पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।
दरअसल एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो को OYO रूम में तब्दील कर दिया है। एक यंग जोड़े का वीडियो सामने आया है जिसमें वो सरेआम सबके सामने किस करते हुए नजर आ रहे हैं। लिप लॉक कर रहे इस यंग कपल के बगल में कुछ लोग खड़े हैं जिसमें से एक महिला भी शामिल है।
किसी की परवाह ना करते हुए इस कपल ने दिल्ली मेट्रो में ऐसी हरकत की है। जिस दौरान वो किस कर रहे थे किसी ने वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। जाहिर है एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन को झटका लगने वाला है। तमाम चेतावनियों के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हैं।
Postman नाम के एक यूजर ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, ''आनंद विहार #delhimetro (OYO) का एक और भावुक वीडियो। शायद हम भूल गए हैं कि प्यार अंधा होता है, लोग नहीं।'' इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''दिल्ली मेट्रो को इस लोगो के लिए रूम का भी इंतज़ाम केर देना चाहिए शेम ऑन यू दिल्ली मेट्रो।'' एक का कहना है, ''दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियो में।'' एक का कहना है, ''जोड़ों की अपरिपक्वता को दर्शाता है - अवांछित ध्यान से बचा जा सकता था। और इस पर लंबे समय तक चर्चा करना भी अनावश्यक है।''
एक ने लिखा, ''आज की नौजवान पीढ़ी ने शर्म और हया उतार कर रख दी है पब्लिक प्लेस में थोड़ी तो शर्म करो दिल्ली मेट्रो को ऐसे नौजवानों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications