..................... Delhi Metro के अश्लील वीडियो के बाद, अब सड़क पर लड़के ने की बेशर्म हरकत Delhi Metro- After the obscene video the boy take bath on the road, people got angry! - Hindi Filmibeat

Delhi Metro के अश्लील वीडियो के बाद, अब सड़क पर लड़के ने की बेशर्म हरकत, भड़क गए लोग!

viral video, news

दिल्ली मेट्रो में लोगों के द्वारा अजीबोगरीब हरकतें देखने को मिलती हैं और इसको लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। कई बार अश्लील वीडियो भी सामने आते हैं और वायरल हो जाते हैं। लेकिन इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जो कि मेट्रो के अंदर नहीं बल्कि उसके नीचे का है।

जी हां, दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के नीचे बीच सड़क में एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जो कि शर्मनाक है। घटना दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर हुई। वीडियो में रोहित कुमार नामक एक व्यक्ति को दिखाया गया है,

जो एक अप्रत्याशित रूप से असामान्य गतिविधि में भाग लेता है - एक व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर उसको नहाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के शुरुआत में आप देखेंगे कि एक लड़का पानी की बाल्टी पकड़े हुए, चलते हुए और ट्रैफिक सिग्नल पर सड़क पर आता है और वो बैठकर नहाना शुरु कर देता है। थोड़ी देर बाद वो खड़ा हो जाता है और पानी डालकर नहाता रहता है।

आस-पास के लोग उस आदमी की ओर विचित्र नजरों से देख रहे थे लेकिन लड़को इससे किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ा है। बता दें कि ये किसी महिला के लिए काफी बुरा हो सकता है और कई लोग इससे विचलित हो सकते हैँ। भारत में ऐसी हरकत पर प्रतिबंध लगना चाहिए और कार्यवाही होनी चाहिए। सड़क एक पब्लिक प्रॉपर्टी है जहां पर ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

इसके पहले दिल्ली मेट्रो में कई कपल्स को किस और एक दूसरे के साथ अश्लील हरकतें करते हुए बार कैमरे में कैद किया गया था। कभी अंदर महिलाएं गालियों के साथ एक दूसरे से लड़ जाती हैं तो कभी कोई बेहद कम कपड़ों में अंदर आ जाता है। हालांकि दिल्ली की सड़कों पर ये पहला मामला सामने आया है। लोग कुछ व्यूज के लिए कुछ भी कर रहे हैं।

Read more about: delhi metro viral video news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X