Delhi Metro- चलती ट्रेन में यात्रियों के सामने पेशाब करने लगा शख्स, शर्मनाक वीडियो ने किया हंगामा!

Delhi Metro Urinating Video- दिल्ली मेट्रो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसको लेकर आए दिन चौकाने वाली खबरें आती रहती हैं। लेकिन इस बार हद हो गई है क्योंकि एक शख्स ने बेशर्मी की सारी सीमाएं पार कर दी है।
दरअसल एक वीडियो चलती मेट्रो से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को खड़े खड़े पेशाब करते हुए देखा जा सकता है। ये शख्स अधेड़ है और उसको एक प्लास्टिक की बोतल में पेशाब करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के सामने आते ही कहा जा रहा है दिल्ली मेट्रो में सब अजीब अजीब लोग दिखते रहते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पीले रंग की शर्ट और जींस पैंट पहने हुए दिख रहा है। जब आसपास खड़े लोगों ने उसको देखा तो हैरान रह गए है। लोगों ने पूछा कि, 'क्या मजबूरी है, स्टेशन पर उतरकर पेशाब करो।' इसको उस शख्स ने जो जवाब दिया वो हैरान करने वाला है।
इस शख्स ने कहा जवाब देते हुए कहा, 'मजबूरी है, यह लास्ट ट्रेन है।' अब देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोगों का कहना है कि इस शख्स पर जमकर कार्यवाही होनी चाहिए।
इस तरह के तमाम वीडियो सामने आए हैं जो कि हैरान करने वाले हैं। हालांकि इसको लेकर दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
पहले हुए हैं वीडियो वायरल
इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके हैं जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। कुछ दिन पहले एक कपल को काफी घिनौनी हरकत करते हुए देखा गया था। इस वायरल कपल को एक-दूसरे के मुंह में कुल्ला करते हुए देखा जा सकता था।
इस वीडियो में देखा गया था कि एक लड़का लगातार एनर्जी ड्रिंक को अपनी पार्टनर को पिलाता है। वो लड़की भी ऐसा करती है। बाद में वो ये ड्रिंक पी जाते हैं। फिलहाल आप देखिए पेशाब का ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications