दिल्ली मेट्रो में स्टंट करते हुए गर्दन के बल गिरा शख्स, वीडियो वायरल होते ही खिल्ली उड़ा रहे हैं लोग!

Delhi Metro Stunt- दिल्ली मेट्रो अपनी स्पीड से ज्यादा लोगों की अजीबो गरीब हरकतों की वजह से खबरो का हिस्सा रहती है। इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें एक लड़का चलती हुई ट्रेन में स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है।
हालांकि ये वीडियो बनाना उसको काफी भारी पड़ गया क्योंकि वो अपनी गर्दन के बल गिरा था। जी हां, वायरल वीडियो में आप देखेंगे के एक शख्स स्टंट करने की कोशिश कर रहा है। पहले वो खुद वीडियो रिकॉर्डिंग शुरु करवाता है और फिर जंप करने के लिए तैयार होता है।
वो जैसे ही गुलाटी मारकर लैंड होता है तो मामला बिगड़ जाता है। इस दौरान वो शख्स पैरों के बल नहीं बल्कि अपनी गर्दन के बल गिरता है। इसके बाद वो लेट जाता है और अपनी सिर पकड़ लेता है। इस वीडियो में साफ समझ आ रहा है कि वो अब दोबारा शायद ही ऐसी हरकत करेगा।
लोगों के कमेंट्स एक वीडियो में सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''भैया जी ने शायद शारीरिक रूप से छद्म बल नई पढ़ी थी। इसीलिये चलती ट्रेन में कलाकार दिखने निकले थे।'' एक ने लिखा, ''कौन इतने नीचे बैठकर फ्लिप शुरू कर सकता है? मुझे यकीन था कि उड़ान भरने से पहले ही वह उसकी गर्दन पर गिर जाएगा।''
एक ने लिखा, ''कौन है ये टाइगर श्रॉफ।'' इसके अलावा लोग हंसने वाली इमोजी लगातार साझा कर रहे हैं। हालांकि शख्स की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन इस तरह की हरकतों से परेशान हो चुका है। कहीं लोग डांस करते हैं तो कहीं स्टंट करते हुए नजर आ जाते है।
इन हरकतों के कारण कई लोगों को असहजता होती है। इसके अलावा कई कपल्स के वीडियोज भी आए दिन सामने आते रहते हैं जिनको अश्लीलता करते हुए देखा जाता है। कुछ समय पहले हस्तमैथुन करते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद बवाल हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications