दिल्ली मेट्रो में महिला के साथ इस शख्स ने की ऐसी हरकत? आग की तरह वायरल हो रहा है वीडियो!

दिल्ली मेट्रो इन दिनों किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है क्योंकि आए दिन किसी ना किसी तरह की खबरें इसके अंदर से आती रहती हैँ। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल इस दौरान एक प्रैंक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जो कि एक लड़के के द्वारा पास खड़ी एक लड़की पर किया गया है।
दरअसल ये एक ऐसा प्रैंक था जिसमें एक लड़का बिना कुर्सी के टिककर बैठा हुआ नजर आ रहा होता है और पास में खड़ी एक लड़की जो कि मोबाइल में लगातार बिजी दिख रही है। लड़की अपना फोन स्क्रॉल करते और सीट मिलने का इंतजार करते देखा जा सकता है।
थोड़ी देर बाद वह आदमी उठकर सीट से चला गया, जब उसके बगल में खड़ी महिला खाली सीट पर बैठने के लिए आगे बढ़ी, तो वह सीट न देख पाने के कारण भ्रमित हो गई। दरअसल वहां किसी भी तरह की कोई सीट नहीं थी बल्कि इस लड़के ने बेहद साफ सुथरा प्रैंक लड़की के साथ किया था।
इस वीडियो को पैपराजी पेज वायरल भयानी पर साझा किया गया है और इसके सामने आते ही ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। पोस्ट को अब तक 60 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। बता दें कि लोगों ने इस वीडियो को काफी एंजॉय किया है।
एक ने लिखा, ''जो लोग नहीं समझे हैं, उन्हें मैं समझाता हूँ।'' एक ने लिखा, ''लड़की: सीट भी साथ में लेके गया क्या?'' एक का कहना था, ''चलो कम से कम देखा तो सही बैठने के पहले, कम से कम उसके पास दिमाग तो है।'' एक का कहना था, ''स्क्रिप्टेड, वास्तव में उसने सिर हिलाया और फिर वह उठ गया।''
इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि ये पहला वीडियो नहीं है जो कि दिल्ली मेट्रो से सामने आया है बल्कि इसके पहले भी कई तरह के वीडियो सामने आ चुके हैं। लोग किसिंग तक करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











