Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़के ने किया भयंकर डांस, गुस्से से बौखलाए लोग, बोले- 'इनको कोई चमाट लगाओ...'

Delhi Metro Dance Video: सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलता है कि कभी तो कपल्स की वीडियो वायरल हो जाती है तो कभी लोगों की डांस वीडियो वायरल होती नजर आती है। लेकिन पिछले कुछ वक्त से दिल्ली मेट्रो में भी काफी रील वायरल होती है नजर आ रही है। कभी कपल्स को अश्लील हरकतें करते देखा जाता है तो कभी लोग जबरदस्त डांस करते नजर आते हैं।
दिल्ली मेट्रो में जबरदस्त डांस करता नजर आया लड़का
लेकिन अब हाल ही में एक लड़का 'टिंकू जिया' गाने पर दिल्ली मेट्रो में जमकर डांस करता नजर आया। इसके बाद में लगातार इस वीडियो को वायरल किया जा रहा है और इस लड़के की वीडियो को देखकर हर कोई अपना मुंह बना रहा है। वीडियो के दौरान लड़के ने अजीब से कपड़े पहने हुए हैं और अजीब सा चश्मा लगाकर 'टिंकू जिया' गाने पर भयंकर डांस करता नजर आया।
लोगो ने वीडियो पर दी प्रतिक्रियाएं
इस वायरल डांस वीडियो पर लोगों ने काफी जमकर रिएक्शन भी दिए। एक यूजर ने तो वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि "ओएमजी बिहार तो यार मेरे को लगता है बस नाम से सब ने खराब किया हुआ है... असली तमाशा तो दिल्ली मेट्रो में हो रहा है।" एक और यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "मुझे ऐसे नमूने कोलकाता मेट्रो में क्यों नजर नहीं आते।"


Click it and Unblock the Notifications