लाइव शो में हनी सिंह को बियर की बोतल दिखाकर मारने की धमकी, भागे सारे लोग, पुलिस केस दर्ज !

बॅालीवुड रैपर हनी सिंह के साथ हाथापाई हुई है। हनी सिंह ने अपनी शिकायत में यह कहा है कि दिल्ली के एक क्लब में उनके साथ परफॉर्मेंस के दौरान मारपीट की गई है। हनी सिंह ने अपने साथ हुई इस घटना के बाद शिकायत दर्ज करवाई है।

हनी सिंह के साथ यह हरकत तब हुई जब वह अपनी टीम के साथ दर्शकों के सामने परफॉर्म कर रहे थे। वहां हुए खराब हालात को देखते हुए मौके पर मौजूद सभी लोग वहां से स्टेज छोड़कर भागकर चले गए।मीडिया रिपोर्ट अनुसार साउथ एक्स पार्ट 2 के स्कॅाल क्लब में हनी सिंह के साथ यह हादसा हुआ है।

Honey Singh

हनी सिंह जब स्टेज पर एक्ट कर रहे थे तभी कुछ लोग स्टेज पर चढ़कर बीयर की बोतल को दिखाने लगे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने स्टेज पर जाकर मामला संभालने की कोशिश की तो कलाकारों को जान से मारने की धमकी दी गई।

हनी सिंह ने की शिकायत

हनी सिंह ने की शिकायत

यह पूरी घटना मार्च 26 और 27 के बीच रात में हुई है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार हनी सिंह ने तुरंत जाकर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। हनी सिंह ने अपनी शिकायत में बोला है कि उन्हें वहां हंगामा करने वालों ने धमकी भी दी है।

एफआईआर में हनी सिंह ने लिखवाया

एफआईआर में हनी सिंह ने लिखवाया

पुलिस में दर्ज की गई एफआईआर में हनी सिंह ने लिखवाया है कि एक व्यक्ति ने मेरा हाथ पकड़ और मुझे आगे की तरफ खींचने लगा। हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने इससे बचने की भी कोशिश की। लेकिन उस आदमी ने हनी सिंह को धमकी भी दी।

हनी सिंह बीमारी का शिकार

हनी सिंह बीमारी का शिकार

पुलिस ने इस मामले को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। बता दें कि हाल ही में हनी सिंह ने हाल ही में अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करवाया है। हनी सिंह की कमाई स्टेज शो के जरिए ही होती है। साल 2018 में हनी सिंह बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार हो गए थे। हनी सिंह डिप्रेशन में चले गए। कुछ समय बाद बीमारी से ठीक होने के बाद हनी सिंह की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X