पायरेसी की खतरनाक वेबसाइट तमिलरॅाकर्स ब्लॅाक, मिशन मंगल- बाटला हाउस Leak से सेफ!
मिशन मंगल, बाटला हाउस और साहो। अगस्त में ये तीनों बिग स्टार्स फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है। हर बार की तरह इस बार रिलीज से पहले मेकर्श को पायरेसी और वेबसाइट पर फिल्म लीक होने का डर सता रहा था। लेकिन अब इन तीनों फिल्मों के साथ भारतीय सिनेमा की हर फिल्म को लीक करने पर या फिर उसका पायरेसी करने पर रोक लगा दी गई है।
जी हां, दिल्ली हाईकोर्ट ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया है कि वह तमिल रॅाकर्स, EZTV, कैटमूवीज और लाइमटाॅरेंट जैसी वेबसाइट को सर्विस देना बंद करें। अंतरिम रिपोर्ट में जस्टिस संजीव नरूला ने ISPs को निर्देश दिया है कि वे इन वेबसाइट्स के यूआरएल और आईपी एड्रेस ब्लॅाक करें।

बता दें कि ये आदेश एक याचिका दायर करने के बाद दिया गया है। याचिका में वॅार्नर ब्रॅास ने बताया कि वे वेबसाइट्स न सिर्फ उनका ऑरिजनल कंटेंट होस्ट, स्ट्रीम, रीप्रोड्यूस और डिस्ट्रिब्यूट कर रही हैं बल्कि इसे लोगों को उपल्बध करा कर उनसे कम्यूनिकेट कर रही है।
गौरतलब है कि पायरेसी के लिए सबसे तेज और खतरनाक वेबसाइट तमिल रॅाकर्स को माना जाता है। ये वेबसाइट फिल्म और वेब सीरीज के रिलीज होने के दो दिन के भीतर लीक कर देती है। जिसके कारण मेकर्स को अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है। वैसे आपको बता दें कि अब तक इन सभी बिग स्टार्स की फिल्मों को रिलीज होते ही लीक कर दिया गया है। यहां देखिए पूरी रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications











