चुनाव से पहले पीएम मोदी बायोपिक रिलीज करने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

विवेक ओबरॉय की फिल्म पीएम मोदी बायोपिक की चर्चा हैं औ अब कुछ ऐसा हुआ जिससे ये सुर्खियों में छाई हुई है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर मांग की गई थी कि फिल्म इस बार के लोक सभी परिणामों के आने के बाद रिलीज की जाए क्योंकि इससे एक पार्टी को फायदा हो सकता है। ये फिल्म उस शख्स के ऊपर है जो कि इस चुनाव का हिस्सा बनने जा रहा है। इस बात को लेकर डाली गई याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने सिरे खारिज कर दी है।

मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन व न्यायमूर्ति अनूप जयराम भमभानी की पीठ ने वकील सुजीत कुमार सिंह द्वारा दाखिल याचिका को खारिज कर दिया. यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होनी है।

vivek oberoi, narendra modi, विवेक ओबरॉय, नरेंद्र मोदी

इसका मतलब ये है कि अब फिल्म चुनाव से पहले ही रिलीज कर दी जाएगी। पीएम मोदी के जीवन पर बनी इस फिल्म का इंतजार लोग काफी समय से कर रहे थे और इसके ट्रेलर ने लोगों की बेचैनी बढ़ी दी हैं।

इसमें कोई दो राय नहीं कि मौजूदा पीएम मोदी के जीवन को जानने के लिए लोग काफी बेचैन होंगे। विवेक ओबरॉय काफी धमाकेदार अभिनय करते हुए इस फिल्म में नजर आ रहे हैं। काफी समय से विवेक ओबरॉय को किसी फिल्म में नहीं देखा गया था..हो सकता है ये फिल्म उनके करियर को आगे लेकर जाए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X