संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की विरासत पर घमासान! हाई कोर्ट के जज भी हुए परेशान? कहा- 'अगली बार...'
Sunjay Kapur inheritance dispute: दिल्ली हाई कोर्ट में दिवंगत एक्टर संजय कपूर की अरबों की संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद लगातार उलझता जा रहा है। इस मामले में अब कपूर परिवार के सदस्य आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। याचिका करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चों समायरा कपूर और कियान राज कपूर की ओर से दायर की गई है, जिससे यह विवाद और गहरा गया है।

बताया जा रहा है कि संजय कपूर की कुल संपत्ति की कीमत करीब 30 हजार करोड़ रुपये है। इसी संपत्ति को लेकर परिवार के अंदर जबरदस्त खींचतान चल रही है। 10 फरवरी 2026 को हुई सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए परिवार को आपसी सहमति से समाधान निकालने की सलाह दी है।
कोर्ट ने जताई नाराजगी
सुनवाई के दौरान जस्टिस मिनी पुष्कर्णा ने पूरे विवाद को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई में परिवार की प्राइवेट बातें सार्वजनिक मंच पर आ रही हैं, जो किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि इस तरह से 'घर की अंदरूनी बातें खुलेआम सामने आना एक दुखद स्थिति है।'
अदालत ने यह भी कहा कि संजय कपूर के निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है, लेकिन साथ ही ईश्वर ने उन्हें अपार संपत्ति भी दी है। कोर्ट के अनुसार, यह दौलत परिवार के लिए सुख और सहारा बननी चाहिए, न कि कलह और तनाव की वजह।
सभी पक्ष मानसिक दबाव में
कोर्ट ने माना कि लंबे समय से चल रही इस कानूनी लड़ाई का असर सभी पक्षों पर पड़ा है और हर कोई मानसिक व भावनात्मक तनाव से गुजर रहा है। अदालत ने दोनों पक्षों से कहा कि वे आपसी बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश करें।
बुजुर्ग मां और बच्चों का हवाला
कोर्ट ने कहा कि इस विवाद में हर कोई नुकसान उठा रहा है। जज ने खास तौर पर कहा कि रानी कपूर उम्रदराज हैं और उन्होंने जीवन में काफी दुख झेला है। वहीं, प्रिया कपूर भी इस हालात से प्रभावित हैं और उन्हें बच्चों की जिम्मेदारी भी संभालनी है।
सीनियर एडवोकेट अखिल सिब्बल, जो कपूर परिवार की ओर से पेश हुए, उनसे अदालत ने कहा कि उनके मुवक्किल को इस मामले में ज्यादा सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कोर्ट के अनुसार, चूंकि फिलहाल परिवार के मामलों की जिम्मेदारी प्रिया कपूर संभाल रही हैं, इसलिए अगर चाहें तो वह समझौते की पहल कर सकती हैं।
विवाद की जड़ क्या है?
यह पूरा मामला तब और बिगड़ गया जब रानी कपूर ने परिवार के ट्रस्ट को रद्द कराने के लिए अलग से मुकदमा दायर किया। बताया जाता है कि इस ट्रस्ट की कीमत हजारों करोड़ रुपये में है। रानी कपूर ने यह मांग भी रखी कि करीब 28 करोड़ रुपये का इंटेरिम डिविडेंड प्रिया कपूर को न दिया जाए।
इसके जवाब में प्रिया कपूर ने रानी कपूर की याचिका के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। अब दोनों पक्षों की याचिकाओं पर नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
अगली सुनवाई की तारीख तय
हाई कोर्ट ने सभी पक्षों से कहा है कि वे अपने-अपने मुवक्किलों से बातचीत कर यह स्पष्ट करें कि क्या वे मध्यस्थता के जरिए समझौते के लिए तैयार हैं। इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च 2026 को होगी।


Click it and Unblock the Notifications











