'धोबीघाट' से लिया पंगा तो लगा 25000 का चूना

मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली एकल पीठ ने फिल्म के शीर्षक में जातिसूचक शब्द के प्रयोग पर रोक वाली इस याचिका को बेबुनियाद बताया। याचिका हिन्दुस्तान कनौजिया धोबी संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार कनौजिया ने दायर की थी। कनौजिया के वकील ने अदालत में दलील दी कि फिल्म में धोबी घाट (जहां पर धोबी कपड़े धोते हैं) का कोई जिक्र नहीं है।
धोबी शब्द के प्रयोग से इस जाति की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। याचिका में कहा गया कि धोबी समुदाय को भारतीय संविधान में अनुसूचित जाति की श्रेणी में रखा गया है। इस नाम से किसी को संबोधित करना अपराध है। अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि धोबी घाट एक जगह का भौगोलिक विवरण है और यह कोई अपराध नहीं है। धोबीघाट आमिर खान की पत्नी किरण राव की पहली निर्देशित फिल्म है। इसमें आमिर खान ने पेंटर और प्रतीक बब्बर ने धोबी की भूमिका निभाई है।


Click it and Unblock the Notifications











