सोनम कपूर को है दिल्ली से प्यार

सोनम ने यहां पत्रकारों से कहा, "मुझे इस शहर से प्यार हो गया है। मुझे यहां का खाना, पार्टियां, यहां के बाजार और दिल्ली के लोगों की जिंदादिली बहुत पसंद है।"
अभिनेत्री कहती हैं, "लेकिन यहां का मौसम बहुत अनिश्चित है, एक पल में यहां तेज धूप होती है और अगले ही पल बारिश शुरू हो जाती है। मुझे इस शहर के संबंध में बस यही बात पसंद नहीं है। लेकिन मैं जब भी यहां आती हूं, अच्छा महसूस करती हूं।"
'आयशा' से पहले वह 'दिल्ली-6' फिल्म की शूटिंग के दौरान यहां आई थीं। पिता अनिल कपूर की होम प्रोडक्शन फिल्म 'आयशा' में उनके साथ अभिनेता अभय देओल हैं।
More from Filmibeat
abhay deol anil kapoor ayesha अनिल कपूर अभय देओल आयशा दिल्ली दिल्ली 6 सोनम कपूर bollywood delhi delhi 6 sonam kapoor


Click it and Unblock the Notifications











