दीवानी लड़कियों के बीच फंसे रणबीर कपूर
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय के रूप में मशहूर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी महिला प्रशंसकों के दिल और दिमाग पर छाए हुए हैं। रणबीर के प्रति लड़कियों की बढ़ती चाहत के सबूत दिल्ली में तब मिले जब वो अपनी फिल्म राजनीति के प्रोमोशन पर गए।
क्लिक करें: बॉलीवुड की ताजा खबरें
प्रोमोशन के लिए जैसे ही रणबीर पहुंचे, वहां मौजूद लड़कियां उन पर टूट पड़ीं। सभी उनका दीदार करना चाहती थीं। यही नहीं कई लड़कियां तो उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए इतनी उतावली थीं कि एक दूसरे को धक्का देते हुए रणबीर तक पहुंच कर छूने के प्रयास करती दिखीं। इसी दौरान धक्का-मुक्की भी हुई और रणबीर की शर्ट का एक बटन टूट गया।
मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद रणबीर को लड़कियों के चंगुल से छुड़ाया। हालांकि यह घटना यही दर्शाती है कि रणबीर का चार्मिंग फेस उनके आगे के कॅरियर के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











