..................... delhi girl beat akshay kumar in martial art during naam shabana promotion - Hindi Filmibeat

VIDEO : जब अक्षय कुमार को दिल्ली की लड़की ने पटक दिया, बोले 'याद रखूंगा'

अक्षय कुमार को एक लड़की ने ऐसी पटखनी दी है कि खुद अक्षय कुमार भी दंग रह गए। अक्षय कुमार बोल पड़े की ये पटखनी मैं कभी नहीं भूलने वाला हूं, इसे याद रखूंगा।

By Utkarsh

हाल ही में दिल्ली की एक लड़की ने बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को ऐसी पटखनी दी है कि खुद अक्षय कुमार भी दंग रह गए। अक्षय कुमार बोल पड़े की ये पटखनी मैं कभी नहीं भूलने वाला हूं, इसे याद रखूंगा।

मौका था अक्षय कुमार और तापसी पन्नी की आने वाली फिल्म नाम शबाना के प्रमोशन का। नाम शबाना के प्रमोशन के लिए अक्षय और तापसी दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। इस दौरान अक्षय कॉलेज की लड़कियों को मार्शल आर्ट और सेल्फ डिफेंस के टिप्स दे रहे थे।

delhi-girl-beat-akshay-kumar-marshal-art

अक्षय से जहां एक तरफ टिप्स लेने के लिए कई लड़कियां स्टेज पर आ गईं वहीं उन्हीं में से एक लड़की ने उल्टा अक्षय को ही पटखनी दे दी। जहां एक तरफ अक्षय लड़की के इस टैलेंट के कायल हो गए वहीं दूसरी तरफ कॉलेज के स्टूडेंट्स ने भी जमकर हूटिंग की।

बता दें कि एक्शन से भरपूर फिल्म नाम शबाना इसी हफ्ते रिलीज होगी। दिसके प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार तापसी पन्नू दिल्ली की एक यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। उनके साथ इस दौरान अभिनेता मनोज वाजपेई भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X