Delhi Ganesh Passes Away: तमिल एक्टर दिल्ली गणेश का 80 साल की उम्र में निधन, 400 फिल्मों में कर चुके हैं काम

Delhi Ganesh

Delhi Ganesh Passes Away: तमिल फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर दिल्ली गणेश का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों की माने तो वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिस वजह से उनकी हेल्थ पर काफी गहरा असर पड़ा था।

बेटे ने दी निधन की जानकारी
80 साल के एक्टर दिल्ली गणेश के निधन की खबर सुन पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर आ गई गई है। तमाम फिल्मी सितारे एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे है। दिल्ली गणेश के निधन की जानकारी उनके बेटे महादेवन ने दी है। महादेवन अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर पोस्ट करते हुए कहते हैं- हमें ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे पिता जी दिल्ली गणेश का 9 नवंबर को रात 11 बजे निधन हो गया है।

परिवार और दोस्तों को लगा झटका
दिल्ली गणेश के अंतिम संस्कार की बात करें तो उनका अंतिम संस्कार 10 नवंबर को यानी कि आज ही किया जाएगा। उनके चले जाने से परिवार और दोस्तों को बहुत गहरा सदमा लगा है। उनकी इस खबर को सुन उनके चाहने वालों की भी आंखें नम हो गई हैं।

400 से अधिक फिल्मों में कर चुके हैं काम
आपको बता दें कि दिल्ली गणेश की जन्म 1 अगस्त 1944 में हुआ था। उन्होंने के. बालचंदर की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 400 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्हें कई बड़े और नामी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी अपना टैलेंट दिखा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X