ठेले पर काम करने वाली 'वड़ा पाव गर्ल' ने खरीद ली करोड़ों की गाड़ी, लोगों ने कहा- 'हमारी डिग्री तो बर्बाद हो गई

Delhi Vada Paav Girl Video: 'दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित हाल ही में अपने अभद्र व्यवहार और स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का एक फर्जी दावा वायरल हो गया था। अब इस वायरल लड़की को लग्जरी कार चलाते हुए देखा गया, जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा है। एक शानदार फोर्ड मस्टैंग में बैठे हुए उनका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाया गया कि चंद्रिका की गाड़ी को कई लोगों ने घर रखा है, जो उनके पास आए और उस गाड़ी की डिक्की खोली तो उसके अंदर वड़ा पाव गर्ल थी। वो कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराईं और अपने दर्शकों के लिए पोज़ दिया। उन्हें वड़ा पाव के कुछ टुकड़ों के साथ अंदर आराम करते हुए देखा गया। जैसे ही, कैमरा वड़ा पाव पर ज़ूम किया और वह कहती सुनाई दी, "कुछ बहुत बड़ा आनेवाला है।"
आपको बता दें, चंद्रिका ने इस वीडियो को पोस्ट करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया ता। वीडियो पोस्ट के कैप्शन से पता चला है कि उन्होंने अपनी लग्जरी कार में वड़ा पाव बेचना शुरू कर दिया है। एक दिन से भी कम समय में, वीडियो को लाखों बार देखा गया है और उसे हजारों लाइक भी मिले।
आपको बता दें, चंद्रिका दीक्षित एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में उनका फास्ट फूड स्टॉल है, जो रोजाना सैकड़ों लोगों को वड़ा पाव बेचती हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं।
जानकारों की मानें तो भारत में फोर्ड मस्टैंग का रेट करीब एक करोड़ रुपये बताया जाता है। कथित तौर पर महंगी कार की कीमत 93 लाख रुपये से शुरू होती है। राजधानी की सड़कों पर मुख्य रूप से वड़ा पाव बेचकर किसी को शानदार जीवन जीते देखकर नेटिज़न्स हैरान दिखे।
फोर्ड मस्टैंग में दीक्षित का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिए रिएक्शन भी दिया। उनके लाइफस्टाइल की अपने लाइफस्टाइल से तुलना करने पर, कुछ लोगों को वड़ा पाव बिजनेस का आइडिया रोमांचक और प्रोफिटेबल लग रहा है। फेमस वड़ा पाव गर्ल की सफलता को देखने के बाद कुछ लोगों ने डेस्क जॉब में पढ़ाई और कड़ी मेहनत पर भी सवाल उठाने लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications