दिल्ली चुनाव रिजल्ट के बाद मनोज तिवारी का गाना 'रिंकिया के पापा' ट्विटर पर ट्रेंड-मजेदार मीम्स वायरल
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी की पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। इस मौके पर सोशल मीडिया जगत में तमाम तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं तो कई तरह के हैशटैग ट्रेंड हुए। दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद मनोज तिवारी और उनका गाना 'रिंकिया के पापा' गाना हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। 2012 में आए गाने 'रिंकिया के पापा' को लेकर खूब मीम्स देखने को मिल रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने बड़े बहुमत से दिल्ली में एक बार फिर जीत हासिल की है। रिजल्ट आने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के गाने 'रिंकिया के पापा' गाने पर जमकर डांस किया। इसके बाद ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।
More from Filmibeat
delhi election bjp manoj tiwari song twitter aap social media viral ट्विटर मनोज तिवारी दिल्ली चुनाव बीजेपी अरविंद केजरीवाल


Click it and Unblock the Notifications











