सीएम रेखा गुप्ता के दिल में उतर गई Tanvi The Great, स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म देख कह गईं इतनी बड़ी बात

Tanvi The Great

Tanvi The Great- फिल्म "तन्वी: द ग्रेट" को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। ना सिर्फ अनुपम खेर बल्कि इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, अरविंद स्वामी और करण टैकर जैसे दमदार कलाकार नजर आने वाले है।

फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का दिल पहले ही जीत लिया है और अब इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग से कुछ तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। इस फिल्म डेब्यू कर रहीं एक्ट्रेस शुभांगी दत्त को लेकर भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इसकी जमकर तारीफ की है।

रेखा गुप्ता ने कहा, 'हर बच्चे को देखनी चाहिए फिल्म'

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तस्वीरें अनुपम खेर के साथ वायरल हो रही हैं। इस फिल्म ने उनके दिल में खास जगह बनाई है। रेखा गुप्ता ने कहा, ''दुनिया के हर बच्चे को इस फिल्म के देखना चाहिए। मैं अनुपम खेर की इस फिल्म को लेकर उनको बधाई देती हूं, उन्होने शानदार तरीके स्पेशल बच्चे की इस उड़ान को दुनिया के सामने रखा है।''

दिल्ली के बच्चों के फिल्म दिखाएगी सरकार

रेखा गुप्ता का ये भी कहना है कि, वो चाहती हैं कि दिल्ली सरकार की तरफ से इस फिल्म को दिल्ली के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिखाया जाए। हर बच्चे को फिल्म देखनी चाहिए।

अनुपम खेर की इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म के ट्रेलर देखने में साफ समझ आ रहा है कि फिल्म काफी शानदार होने वाली है। इसके पहले इस तरह के टॉपिक पर हिंदी सिनेमा में कोई फिल्म नहीं बनी है।

तन्वी का किरदार नॉर्मल लोगों से काफी अलग है और वो इंडियन आर्मी जॉइन करना चाहती है। इसके पहले शायद उसके पिता को वो सम्मान नहीं मिला होता है जो कि एक शहीद को आर्मी को मिलता है। फिल्म का ट्रेलर काफी रिझाने वाला है।

द नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेश (NFDC) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के देखरेख में अनुपम खेर स्टूडियो, एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स के साथ मिलकर आधिकारिक तौर पर को-प्रोड्यूसर और एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: anupam kher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X