अब बड़े पर्दे पर छाएंगे CM अरविंद केजरीवाल!
अरविंद केजरीवाल एक ऐसा नाम बन चुके हैं जिसकी राजनीति के साथ साथ हर घर-गलियारों में भी चर्चा है। खासकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद लोगों के बीच उनकी छवि एक हीरो जैसी हो गई है। लिहाजा, बॉलीवुड भी उनकी जीत का जश्न मनाना चाहता है। फिल्मों को समाज का आइना कहते हैं तो फिर फिल्मों के केजरीवाल जैसे हीरो को कैसे दूर रखा जा सकता है।

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की दिल्ली विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व जीत के साथ ही बॉलीवुड ने उनके फैंस को और एक बड़ी खबर दी है। दरअसल, अब उनका सियासी सफर रुपहले पर्दे पर भी देश की जनता के सामने लाया जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच उनकी कहानी पहुंच सके।
अरविंद केजरीवाल के राजनैतिक सफर पर आधारित एक डॉक्यूमेंटरी 'प्रपोज़िशन फॉर अ रिवॉल्यूशन' को फीचर फिल्म की तरह जून में रिलीज़ करने की तैयारी चल रही है। खुशबू रंका और विनय शुक्ला के निर्देशन में बन रही यह डॉक्यूमेंटरी वर्ष 2012 में आम आदमी पार्टी के गठन से लेकर वर्ष 2013 के दिसंबर में हुए इलेक्शन में उनकी पार्टी के नतीजों पर आधारित है। आपको बता दें, इसमें वर्ष 2015 की ऐतिहासिक जीत शामिल नहीं होगी।
बहरहाल, अरविंद केजरीवाल की कहानी को हमेशा फिल्म नाय़क से जोड़कर देखा जाता है। जहां अनिल कपूर की जगह लोग केजरीवाल की छवि देखते हैं। लिहाजा, इस फिल्म को दर्शक नायक का सीक्वल मान सकते हैं, जहां बताया जाएगा कि अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक जीवन में किस तरह संघर्षों को लांघा है। और आज यहां तक पहुंचे हैं।
'प्रपोज़िशन फॉर अ रिवॉल्यूशन' के निर्माता हैं जाने-माने फिल्मकार आनंद गांधी। क्राउड फंडिंग के जरिये ये 10 लाख रुपये की राशि जुटाने में सफल रहे हैं, जिससे इसे थिएटरों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











