..................... delhi bus fight viral video after delhi metro ugly fight between two women in bus video gone viral - Hindi Filmibeat

मेट्रो छोड़िए जनाब... अब दिल्ली की बसों का कलेश देखिए, एक सीट की लिए दो औरतों ने उचाड़ डाले एक-दूजे के बाल

delhi bus

Delhi Bus Viral Video: दिल्ली मेट्रो के कई वीडियोज सामने आते हैं, जिसमें महिलाएं एक-दूसरे से लड़ती हुई नजर आती हैं। लेकिन अब मेट्रो के कलेश तो पुराने हो चुके हैं, अब देखिए नया कलेश वो भी दिल्ली की बसों का। जी हां, आज हम आपको दिल्ली की बस का एक वायरल वीडियो दिखाएंगे।

दिल्ली मेट्रो के आपने कई वीडियोज देखे होंगे, जिसमें लोग लड़ते-भिड़ते नजर आते हैं। कभी कोई डांस करता नजर आता है, तो कभी कोई अजीब सी हरकत करते हुए पकड़ा जाता है। लोग अभी दिल्ली मेट्रो के वीडियोज से उभरे भी नहीं थे कि अब दिल्ली की बसों के वीडियोज सामने आने लग गए हैं।

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं। दोनों महिलाएं बेहद जोर से एक-दूसरे के बाल खींचती नजर आ रही है या यूं कहें कि बाल उचाड़ती नजर आ रही है। एक आदमी आकर उनको छुड़ाने की कोशिश भी करता है। लेकिन वो इतनी ज्यादा गुस्से में होती हैं कि लड़ाई करना नहीं छोड़ती हैं।

वीडियो को देखकर लग रहा है कि एक महिला सीट पर बैठी हुई है और दूसरी महिला भी उसी सीट पर बैठने की कोशिश कर रही है लेकिन सीट पर बैठी महिला उस दूसरी महिला को बैठाना नहीं चाहती है और यहीं से लड़ाई का सिलसिला शुरू होता है।

दिल्ली की बस में मौजूद लोग इस लड़ाई का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं और जो ये शख्स वीडियो बना रहा है, वो कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि ये देखो दिल्ली की बसों का हाल। अब ये वीडियो जगह-जगह पर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Read more about: delhi bus delhi metro viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X