..................... Delhi boys shout out their love for Katrina Kaif | कैट को देख दिल्लीवाले चिल्लाए 'वी लव यू शीला' - Hindi Filmibeat

कैट को देख दिल्लीवाले चिल्लाए 'वी लव यू शीला'

By Jaya Nigam

दिल्ली के डीएलएफ मॉल में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची कैटरीना कैफ को देख कर मॉल में मौजूद युवक एकदम मस्त हो गए। वे खुशी के मारे 'वी लव यू शीला' चिल्लाने लगे। कैट के साथ फिल्म निर्देशिका फराह खान भी 'तीस मार खां' का प्रमोशन करने पहुंची थीं। फारह खान ने इस इव मौके पर अपनी फिल्म की फ्री ऑडियो सीडी भी बांटी। इसके अलावा उन्होने मॉल में क्रिसमस सेलीब्रेशन का उद्धाटन भी किया।

इस उद्धाटन की जबर्दस्त तैयारियां की गई थीं। इसके लिए एक 40 फुट ऊंचा क्रिसमस ट्री बनाया गया था। इस ट्री की ओर कैटरीना कैफ ने एक फ्लाइंग किस उछाला और इस किस को उछालते ही यह ट्री चमकने लगे। इस पर लगी सभी लाइट्स जलने लगीं। कैटरीना अपने इतने प्रशंसकों के बीच काफी खुश नजर आ रही थीं।

कैट ने कहा उन्हे दिल्ली विश्व की सबसे शानदार जगहों में से एक लगता है इसलिए उन्हे दिल्ली आना हमेशा रास आता है। कैटरीना ने इस मौके पर काली जींस और सफेद टॉप पहन रखा था। कैटरीना से उनके फैंस ने शीला की जवानी पर ठुमके लगाने के लिए भी कहा लेकिन डांस के अनुकूल माहौल ना होने की वजह से उन्होने ठुमके लगाने से मना कर दिया। हां एक दो बार थिरक जरूर लिया। लेकिन दिल्ली के उनके फैंस को इतने से दिल नहीं भरा और वह लगातार उनसे ठुमके लगाने का अनुरोध करते रहे। लेकिन अफसोस, मुंबई के जूहू बीच जैसी पार्टी उन्हे नसीब नहीं हुई।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X