देल्ही बेली के डीके बोस ने सेंसर बोर्ड को मुश्किल में डाला

सेंसर बोर्ड ने आमिर खान की फिल्म के इस गाने को तो हरी झंडी दे दी है। फिल्म दिल्ली बेली को ए सर्टिफिकेट दिया गया है। यह फिल्म 1 जुलाई को रिलीज हो रही है। ऐसे में लोगों की मांग है कि इस गाने को फिल्म से हटाया जाए। लोगों का कहना है कि इस तरह के गानों को आप परिवार के साथ नहीं देख सकते हैं।
इस गाने के पास होने के बाद से सेंसर बोर्ड और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को लगातार आम जनता के खत मिल रहे हैं। जिसमे यह पूछा जा रहा है कि गाने में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल होने के बावजूद इसे सेंसर क्यों नहीं किया गया। आम लोगों का गुस्सा बढ़ता देख आईबी मंत्रालय ने सेंसर बोर्ड से जल्द ही स्पष्टीकरण देने को कहा है।
सेंसर बोर्ड के एक सीनियर सदस्य का कहना है कि ऐसा होता है जब फिल्म में कोई ऐसा दृश्य या गाना होता है तो लोग उस पर अपना विरोध जताते हैं। उन्होंने कहा कि आईबी मंत्रालय ने हमसे इस बारे में स्पष्टीकरण्ा मांगा है और इस बारे में जल्द ही जवाब दे दिया जाएगा।
सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष्ा पंकज ठाकुर ने अकेले ही इस गाने को हरी झंडी दी है। उस समय बैठक में उनके साथ सेंसर बोर्ड का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। हालांकि इस गाने को हरी झंडी मिलने पर सेंसर बोर्ड के सदस्यों में आपस में मतभेद थे। कुछ सदस्यों का कहना है कि यह गाना पास नहीं होना चाहिए था। अगर हमारे अध्यक्ष्ा ने यह निर्णय लिया है तो हम इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं।
इस गाने को लेकर आमिर खान के खेमे की तरफ से बयान आ रहे हैं कि डीके बोस बस नाम है। इसमें गाली जैसी कोई बात नहीं है। यह लोगों की सोच पर निर्भर करता है कि वे किसी चीज को लेकर क्या सोचते हैं। लोग अगर हर चीज का गलत मतलब निकाल रहे हैं तो हम इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











