फिल्म डेली बैली के खिलाफ याचिका

उत्तर प्रदेश में ऐसे दर्शकों की कमीं नहीं है जो अश्लील फिल्म जानने के बाद भी उसे देखने पहुंचते हैं और देखने के बाद अपनी आपत्ति भी दर्ज कराते हैं। ऐसी एक फिल्म डेली बैली पिछले दिनों रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन आमिर खान ने किया है। हालांकि फिल्म को ए प्रमाण पत्र प्राप्त हैं बावजूद इसके कई लोगों ने फिल्म के गीत को आपत्तिजनक कहा है।
एक विधि छात्र ने गाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इलाहाबाद हाई कोर्ट में दायर की गयी याचिका में छात्र ने कहा कि गीत में कई अपशब्दों का प्रयोग किया गया है जो उचित नहीं है। न्यायालय में इस जनहित याचिका पर सुनवाई आगामी 25 जुलाई को की जाएगी। न्यायमूॢत इम्तियाज मुर्तजा व न्यायमूॢत जयश्री तिवारी की खंडपीठ याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला देगी।
aamir khan allahabad आमिर खान इलाहाबाद उत्तर प्रदेश डेली बैली हाई कोर्ट delhi belly high court uttar pradesh


Click it and Unblock the Notifications