सेक्स परोसने वाली फिल्म देल्ही बेली को तत्काल बंद कराओ

Delhi Belly
भोपाल |1 जुलाई से सिनेंमाघरों में पहुंची आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म देल्ही बेली ने अच्छी कमाई कर ली है लेकिन जहां ये सिनेमाघरों में लोगों को अपनी ओर खींचने में सक्षम हो रही है वहीं मध्य प्रदेश में इसका लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।

कुछ सामाजिक संगठन ने पिछले दिनों इंदौर के सिनामघरों में इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर तोड़-फोड़ की थी तो वहीं आज इसका विरोध प्रदर्शन विधानसभा में भी देखा गया। भाजपा विधायकों ने मनासून सत्र में इस फिल्म को प्रतिबंध करने की मांग की |

विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि फिल्में मनोरंजन का साधन होती है लेकिन इस फिल्म के जरिये सेक्स और अश्लीलता परोसी जा रही है जिससे हमारी संस्कृति प्रभावित हो रही है। हमारे देश की युवा पीढ़ी को भटका रही इस फिल्म को तत्काल प्रभाव से बंद करा देना चाहिए |

भाजपा विधायक ने इसके प्रदर्शन पर प्रदेश में रोक लगाने की मांग की। गौरतलब है कि आमिर खान प्रोडक्शन की ये फिल्म अपने अश्लीलल संवादों और दृश्यों के चलते विवादों में आ गयी है। आमिर ने खुद अपनी फिल्म को बॉलीवुड की हॉट सेक्स कॉमेडी बताया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X