आयटम बॉय बनें आमिर खान सबके उड़ायेगें होश!

जीं हां आमिर खान आयटम बॉय बन कर अब लोगों को लुभाने की फिराक में हैं। फिल्म देल्ही बेली में आमिर खान एक डिस्को डांस करते नजर आयेगें। बकौल आमिर खान उनका ये आयटम नंबर जितेन्द्र और मिठुन चक्रवर्ती को समर्पित होगा। इस बात की जानकारी खुद आमिर ने मुंबई में मीडिया को दी।
गौरतलब है कि देल्ही बेली में आमिर खान जिस गाने पर थिरकेगें उसके बोल हैं.. तेरे प्यार... है। फिल्म में बीते दशक के कास्टयूम और हेयर स्टाइल नजर आयेगी। फिल्म को कोरियोग्राफ वास्को और सीजर ने किया है।
आपको बता दें कि ये फिल्म दिल्ली के जवानों को ध्यान में रखकर बनाई गयी है। फिल्म को अब तक की सबसे हॉट कॉमेडी बताया गया है। फिल्म में इमरान खान मुख्य भूमिका में हैं। जो आयटम नंबर आमिर खान पर फिल्माया गया है उसे पहले मलाइका, कैटरीना या दीपिका पर फिल्माने की बात हो रही थी लेकिन बाद में आमिर खान का नांम अचानक से फाइनल कर दिया गया ।


Click it and Unblock the Notifications











