सात मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर लिखा गया 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान', नारे देखकर डरे शहर के लोग

delhi metro

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में आए दिन कुछ ना कुछ तो होता ही रहता है। कभी यहां मेट्रो के अंदर लोग लड़ते नजर आ आते हैं तो कभी अपनी कुछ ऐसी हरकतें दिखाते हैं कि वो चीजें वायरल हो जाती हैं और चर्चा का विषय बन जाती हैं। दिल्ली मेट्रो से जुड़ी अब एक और खबर सामने आ रही है।

दिल्ली मेट्रो में हाल ही में एक ऐसी घटना हुई है, जिसे देखने के बाद शहर के लोग थोड़ा सदमे में हैं। दिल्ली मेट्रो में आज सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ स्टेशन पर खालिस्तानी समर्थन नारे लिखे दिखाई दिए। ये अपमानजनक नारे शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर, पंजाबी बाग, महाराजा सूरजमल स्टेडियम और नांगलोई मेट्रो स्टेशनों पर दिखाई दिए। सरकारी सर्वोदय बाल विद्यालय, नांगलोई की दीवारों पर भी नारे दिखाई दिए।

पुलिस ने इस पर कहा है कि नारों में सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नाम का भी जिक्र है। पुलिस ने कहा कि वह अपराधियों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों और मेट्रो स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और जल्द ही मुजरिमों की पहचान कर ली जाएगी।

दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस मेट्रो ने ही पूरी दिल्ली को जोड़कर रखा हुआ है। दिल्ली के अंदर अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए दिल्ली मेट्रो नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अंतिम छोर तक भी कनेक्टिविटी देती है। अब इस तरह के चीजों के सामने आने से लोगों के बीच एक डर का माहौल पैदा हो गया है। कई लोगों को सन् 1984 के दंगे याद आ गए, जब हिंदू और सिक्खों के बीच दंगे हुए थे।

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X