अमिताभ ने अवार्ड में मिले ढाई लाख रुपए तोमर के परिवार को दिये

By Ajay Mohan

नई दिल्‍ली। फेसबुक पर जब हमने लोगों से यह सवाल किया कि दिल्‍ली पुलिस के कॉन्‍स्‍टेबल सुभाष चंद्र तोमर की मौत के जिम्‍मेदार लोगों को क्‍या सजा दी जाये। जो जवाब मिले, उनमें कहीं भी लोगों के अंदर संवेदना नहीं दिखी। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्‍चन ने कॉन्‍स्‍टेबल के परिवार के प्रति अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त करते हुए अवार्ड में मिले ढाई लाख रुपए उनके परिवार के नाम कर दिये।

सुभाष चंद्र तोमर वो हैं, जो रविवार को इंडिया गेट पर हिंसक प्रदर्शन के दौरान घायल हो गये थे और मंगलवार को डा. राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल में उनकी मौत हो गई थी। बिग बी ने अपने समंदर से भी बड़े दिल होने का परिचय देते हुए उनके परिवार को धनराशि दी और फिर उसी फेसबुक पर यह बात लिखी, जहां लोग सुभाष तोमर की मौत को दिल्‍ली पुलिस की लापरवाही का नतीजा कह रहे थे।

Amitabh Bachchan gives Rs 250,000 to Tomar's family

बिग बी ने फेसबुक पर लिखा, "उन्‍हें एसआईईएस, साउथ इंडियन एजूकेशनल सोसाइटी की ओर से एक अवार्ड मुझे मिला, मैं उनका कृतज्ञ हूं, इस अवार्ड और पिछले अवार्ड के लिये, मुझे इस अवार्ड में 250,000 रुपए मिले। मैंने इस सम्‍मान को दिल से स्‍वीकार किया है, लेकिन यह धनराशि मैं दिल्‍ली पुलिस के कॉन्‍स्‍टेबल सुभाष तोमर के परिवार को दे रहा हूं, जिनकी हिंसक प्रदर्शन में घायल होने के बाद मौत हो गई। वो अपने परिवार के लिये एक मात्र आय के स्रोत थे।"

अमिताभ ने आगे कहा, "मैं उस बच्‍ची के लिये भी दुखी हूं, जिसकी हालत में थोड़े सुधार के बाद फिर से नकारात्‍मक परिवर्तन देखने को मिले हैं। वो जिंदगी और मौत से लड़ रही है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वो जल्‍द ठीक हो जाये।"

गृह मंत्रालय ने दिये दस लाख

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने सुभाष तोमर के परिवार को 10 लाख रुपये की धनराशि बतौर मुआवजा देने का ऐलान किया है। यह धनराशि दिल्‍ली पुलिस द्वारा दी जाने वाली धनराशि से अलग है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X