जब Kangana Ranaut की बहन रंगोली पर हुआ था एसिड अटैक, एक्ट्रेस ने याद किया दिल दहला देने वाला हादसा

delhi-acid-attack-kangana-ranaut-recalls-acid-attack-on-sister-rangoli-share-the-horrific-experience

Kangana Ranaut: दिल्ली के द्वारका में एक 17 वर्षीय लड़की पर एसिड हमले की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने अपनी बहन रंगोली चंदेल पर हुए एसिड अटैक को याद किया और बताया कि हमले के बाद वह खुद कैसे डर गई थी। एक्ट्रेस ने कहा कि जब कोई अजनबी उनके पास से गुजरता था तो वह अपना चेहरा डर से ढक लेती थीं।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने लिखा, "जब मैं टीनएजर थी तब मेरी बहन रंगोली पर रोड साइड रोमियो ने तेजाब फेंका था.. उसे 52 सर्जरी से गुजरना पड़ा था.. उस मानसिक और शारीरिक trauma की कल्पना भी नहीं जा सकती है। हम उस दिन एक परिवार के रूप में पूरी तरह से टूट गए थे। मुझे भी थेरेपी से गुजरना पड़ा था क्योंकि मुझे डर था कि कोई भी मेरे पास से गुजरेगा तो मुझ पर तेजाब फेंक सकता है जिसके कारण हर बार बाइक या कार के मेरे पास से गुजरने के बाद मैं तुरंत अपना चेहरा ढक लेती थी। मैं इन सब से निकल गई....लेकिन ये अत्याचार बंद नहीं हुए .... सरकार को इन अपराधों के खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है .... मैं गौतम गंभीर से सहमत हूं, हमें एसिड हमलावरों के खिलाफ बहुत सख्त कदम उठाने की जरूरत है।"

बता दें, रंगोली अब शादीशुदा हैं और उनका पांच साल का बेटा है। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। एसिड हमले के समय वह 21 वर्ष की थी और थर्ड डिग्री बर्न की शिकार हुई थी। कंगना ने खुलासा किया था कि रंगोली का आधा चेहरा जल गया था, एक आंख की रोशनी चली गई, एक कान पिघल गया और एक ब्रेस्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।

दिल्ली में हुए घटना की बात करें तो.. 13 दिसंबर को, एक बाइक पर दो नकाबपोश लोगों ने क्लास 12 की छात्रा पर तेजाब फेंक दिया.. जब वह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की आठ प्रतिशत जल चुकी है और सफदरजंग अस्पताल के बर्न आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता पर नाइट्रिक एसिड फेंका था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X