रणबीर कपूर की 'संजू'- फिल्म से DELETE कर दिया गया था यह धमाकेदार पार्ट- यहां देंखे
राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू का नया गाना रिलीज किया है। खास बात है कि यह गाना फिल्म का हिस्सा नहीं था। गाने की टाइटल है- भोंपू बज रहा है, जो रणबीर कपूर, विकी कौशल और करिश्मा तन्ना पर फिल्माया गया है। कोई शक नहीं कि फिल्म से डिलीट हुए इस गाने को दर्शक बेहद एन्जॉय करने वाले हैं। गरबा मिक्स यह एक मजेदार गाना है।
First REVIEW: शानदार है जाह्नवी कपूर- ईशान की 'धड़क'- कहानी और परर्फोमेंस दमदार
रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार हिरानी को फिल्म से यह गाना काटना पड़ा क्योंकि फिल्म पहले ही लगभग 3 घंटे का हो चुका था। लेकिन निर्देशक ने फैंस को निराश नहीं किया.. और अब इस गाने को रिलीज किया है। यह पूरी तरह से एक पार्टी ट्रैक है।

इस गाने को आवाज दी है नक्श अज़ीज ने। जबकि लिरिक्स लिखे हैं रोहन ने। करिश्मा तन्ना ने इस गाने के बारे में बात करते हुए बताया था कि रणबीर- विकी कौशल के साथ यह गाना शूट करना मजेदार था। करिश्मा ने कहा- मुझे उम्मीद है कि दर्शक यह गाना सुनकर झूम उठेंगे। पूरी टीम उत्साहित है कि यह गाना अब रिलीज हो रहा है।
बहरहाल, गौरतलब है कि संजू बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म ने 20 दिनों में 323 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है.. यानि की फिल्म है ब्लॉकबस्टर। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 550 करोड़ से ऊपर जा चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications