"पूनम ढिल्लों मैम के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए एक शानदार मौका है"- डेलबर आर्या

By Filmibeat Desk
delbar arya

Delbar Arya Poonam Dhillon- एक्ट्रेस डेलबर आर्या इन दिनों पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चा में हैं और उनकी आने वाली फिल्म मधानियां उनके करियर को एक नई ऊंचाई देने वाली है। इस फिल्म को साल की सबसे बड़ी फैमिली ड्रामा फिल्म माना जा रहा है।

मधानियां एक दिल छू लेने वाली कहानी है प्यार और परिवारिक रिश्तों की, जिसमें नीरू बाजवा, देव खरौद, नव बाजवा और डेलबर आर्या अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मशहूर पंजाबी फिल्ममेकर नव बाजवा ने किया है। पोस्टर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।

लेकिन डेलबर आर्या के लिए इस फिल्म को खास बनाने वाली बात ये है कि उन्हें भारत की जानी-मानी और आइकॉनिक एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के साथ काम करने का मौका मिला है। डेलबर के लिए ये अनुभव बेहद खास और यादगार रहा।

डेलबर कहती हैं, "मेरे जैसे एक्टर के लिए पूनम मैम जैसी दिग्गज एक्ट्रेस के साथ काम करना एक बहुत बड़ा अवसर है। फिल्म में मेरे और पूनम मैम के ज़्यादातर सीन साथ में हैं। मैं फिल्म में 'जैज़' का किरदार निभा रही हूं और वह मेरी 'नानी' बनी हैं। फिल्म में हमारी नानी-नतिनी की बहुत प्यारी बॉन्डिंग दिखाई गई है। मुझे आज भी याद है, जब मैंने उन्हें पहली बार देखा तो मैं देखती ही रह गई। वो इतनी खूबसूरत हैं कि लगता है जैसे उम्र उनके लिए उलटी चल रही हो। उनकी ग्रेस, चार्म और स्क्रीन प्रेजेंस कमाल की है।"

वो आगे कहती हैं, "मैं इस मौके के लिए बहुत आभारी हूं। पूनम मैम उन गिनी-चुनी एक्ट्रेसेज़ में से हैं जो जानती हैं कि उन्हें कैमरे के सामने क्या और कैसे करना है। लेकिन जो चीज़ मुझे सबसे ज्यादा छू गई, वो है उनका बर्ताव। शूटिंग के दौरान कभी भी उन्होंने ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि मैं उनसे जूनियर हूं। वो टाइम निकालकर गाइड करती थीं, सुझाव देती थीं और अगर उन्हें मेरा काम पसंद आता था तो तारीफ भी करती थीं। उनके जैसी सीनियर एक्ट्रेस से ऐसा सपोर्ट मिलना बहुत मोटिवेटिंग है। मैं अब बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं कि जब ऑडियंस हमें साथ में स्क्रीन पर देखेगी तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी। ये एक बहुत खास सफर रहा है।"

जैसे-जैसे मधानियां अपनी रिलीज़ की ओर बढ़ रही है, दर्शकों में इसके लिए उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म में जहां एक तरफ दिल को छू लेने वाली फैमिली बॉन्डिंग है, वहीं दूसरी तरफ कई ट्विस्ट और टर्न्स भी देखने को मिलेंगे। डेलबर आर्या, जो पहले ही अपनी शानदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का ध्यान खींच चुकी हैं, इस फिल्म से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने जा रही हैं।

पावरफुल परफॉर्मेंसेज़, इमोशनल कहानी और सीनियर व यंग टैलेंट का खूबसूरत मेल मधानियां को एक यादगार फैमिली फिल्म बनाने वाला है, जिसमें परंपरा, रिश्ते और प्यार का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।

Read more about: delbar arya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X