रक्षा मंत्री ने की शाहरुख खान की तारीफ..कारण भी है खास
शाहरुख खान ऐसे एक्टर हैं जो ना सिर्फ इंटरटेनमेंट करते हैं बल्कि अपनी बतौर सुपरस्टार अपनी जिम्मेदारी भी बखूबी जानते हैं और निभाते हैं। शाहरुख खान इन दिनों काफी खुश हैं और इसका कारण है कि देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शाहरुख खान की काफी तारीफ की है।
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें लिखा है "हम शाहरुख खान के आभारी हैं जिन्होंने आर्म्ड फोर्सेस फ्लैग डे पर जागरुकता अभियान चलाया और दर्शकों को मैसेज दिया। धन्यवाद और भविष्य के लिए बेस्ट ऑफ लक।"

शाहरुख खान ने लेटर को शेयर भी किया है। शाहरुख खान और उनकी टीम ने जवानों के बलिदान और योगदान दोनों के बारे बात की थी। इस महीने के शुरुआत में शाहरुख खान ने अपनी टीम की तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो खुद भी थे और आर्म्ड फोर्स के बारे में बात की थी।
उन्होंने पोस्ट किया था कि "हमारे सैनिक अपना कल हमारे आज के लिए कुर्बान कर देते हैं। वो सम्मान के हकदार हैं।" शाहरुख खान, अक्षय कुमार कुछ ऐसे स्टार्स हैं जो अक्सर


Click it and Unblock the Notifications