रणवीर-दीपिका की शादी में पहुंचे शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और फराह खान
दीपिका और रणवीर की शादी की आज कोंकणी रश्मों रिवाज से आज पूरी हुई और कल यानि 15 नवंबर को एक बार फिर से सिंधी रिति रिवाज के हिसाब से शादी होगी। बता दें कि इस शादी में शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और फराह भी पहुंचे और शादी में चार चांद लगा दिया था। खबर है कि उनको सुबह 9 बजे के करीब इटली के लेक कोमो में पहुंचना था लेकिन अभी तक ये आधिकारिक तौर पर पता नहीं चला है कि ये स्टार्स वहां पहुंचे हैं।
बता दें कि इस खबर के बाद वहीं सेक्योरिटी और भी ज्यादा बढ़ा दी गई थी ताकि किसी को असुविधा ना हो। गौरतलब है कि कल से कई प्रमोग्राम एक साथ चल रहें हैं और संगीत, मेंहदी और रिंग सेरेमनी जैसी रश्में भी हुईं हैं।

जहां से दीपिका- रणवीर शादी कर रहे हैं, ईशा अंबानी की सगाई भी वहीं से हुई थी। लेक कोमो का यह विला काफी शानदार है। इसकी खूबसूरती काफी ज्यादा शानदार है।
बता दें कि दोनो शादी के बाद मुंबई में 28 नवंबर को शादी का रिसेप्शन रखने वाले है जहां पर उनके सारे मुंबइया दोस्त और बॉलीवुड शिरकत करेगा। रणवीर और दीपिका ने इस शादी को काफी ज्यादा प्राइवेट करने का फैसला किया था और यही कारण है कि एक भी तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications