Congrats DeepVeer: अनुष्का, कैटरीना, आलिया, अर्जुन, अभिषेक, प्रियंका समेत पूरे बॉलीवुड ने दी बधाई
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की फोटोज आने के बाद काफी ज्यादा धमाल मचा दिया है। गौरतलब है कि उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ वायरल हो रहीं है और उनको बधाई संदेश भी प्राप्त हो रहें है। शादी की खबर के बाद तो ज्यादा बॉलीवुड सितारों ने उनको बधाईंयां नहीं भेजी थी लेकिन उनकी तस्वीर सामने आने के बाद शायद ही बॉलीवुड का कोई बड़ा सितारा हो जिसने दीपवीर को शादी की बधाई ना दी हो।
इस लिस्ट में कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, आनंद आहूजा, टाइगर श्रॉफ, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, पूजा हेगड़े, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर और दिया मिर्जा जैसे सितारे शामिल है।

बता दें कि सभी ने उनकी फोटोज के नीचे कमेंट करके उनको ढेरों बधाइयां दी हैं और कुछ सितारों ने उनकी तस्वीरें पोस्ट की है। करण जौहर ने जहां दोनो की तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने ही अलग तरह के शब्दों में प्यार भरी मुबारकबाद दी है..
तो दूसरी ओर अनुष्का शर्मा ने पोस्ट करते हुए दोनो को लाइफटाइम खुश रहने के दुआ दी। गौरतलब है कि कल सिंधी रीति रिवाज से शादी होने के बाद रणवीर और दीपिका की पहली तस्वीर सामने आई थी और दोनो काफी ज्यादा संदर लग रहे है। इसके बाद अब मुंबई में दोनो रिसेप्शन पार्टी की तैयारी कर रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications


