DeepVeer Wedding Video: दूल्हे राजा बनकर दीपिका के पास बोट से पहुंचे रणवीर, लीक हो गई आज की Pics
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में। कल यानी 14 नवंबर को कोंकणी रिवाज से शादी होने के बाद आज दीपिवीर की शादी सिंधी रिवाजों से हो रही हैं। इसी बीच खबरें ये भी आई हैं कि लंबे इंतजार के बाद आज 6 बजे फाइनली दीपवीर अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर देंगे। तस्वीरें जब भी आएं लेकिन हम आपको दीपवीर की शादी की एक-एक डीलेट देते रहेंगे। अब हम आपके लिए लेकर आए हैं सिंधी अंदाज में हो रही दीपवीर की शादी का वीडियो।

इस वीडियो को ANI के ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसमें शादी की थीम रेड दिखाई दे रही है। पहले की तरह आज भी लोग छाते से अपना लुक छुपाते दिखाई दे रहे हैं लेकिन ऐसा मालूम होता है कि लाल जोड़े में सजी दीपिका की झलक मिल गई है। जैसा कि आपको पता है कि इस शादी में मीडिया एलाउड नहीं है। इसके चलते ये वीडियो काफी दूरी से लिया गया है। धुंधला जरूर है लेकिन कुछ ही सही हमें दीपवीर की झलक तो मिल ही गई।
बता दें कि कल यानी 14 नवंबर को दीपवीर की शादी कोंकणी रिवाजों से की गई है औक आज इन दोनों की आनंद कारज की रस्म अदा की जाएगी। आज दोनों की शादी रणवीर सिंह की फैमिली द्वारा सिंधी रिवाजों से की जा रही है। आगे जानें दीपवीर की शादी से जुड़ी एक-एक डीटेल ताकि आप कहीं कुछ मिल न कर दें।
यहां देखें वीडियो-
#WATCH: Latest visuals from Villa del Balbianello at Lake Como, the wedding venue of Deepika Padukone & Ranveer Singh, in Italy's Lombardy. pic.twitter.com/kICPHl4sxE
— ANI (@ANI) November 15, 2018


Click it and Unblock the Notifications
