रणवीर-दीपिका शादी के बाद इस दिन देंगें मुंबई में शानदार रिसेप्शन पार्टी, जमेगी सितारों की महफिल
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का जबसे ऐलान हुआ है तब से उनके फैंस इस दिन का काफी ज्यादा बेसब्री से इंतजार कर रहें है। बता दें कि दोनो 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले 6 सालो से दोनो एक दूसरे को डेट कर रहें है और अब इस रिश्ते को अंजाम तक पहुंचा रहें है।
एक बात और सामने आई है कि रणवीर और दीपिका अपनी शादी का रिसेप्शन मुंबईया दोस्तों के लिए 1 दिसंबर को रखेंगें और जमकर पार्टी होगी। हाल ही में ये बात सामने आई है कि 1 दिसंबर को बॉलीवुड की इस साल की आखिरी शादी की पार्टी होगी।

इसके पहले विराट और अनुष्का, सोनम और आनंद की शादी का जश्न हुआ था। बता दे कि रणवीर और दीपिका की शादी के रिसेप्शन पर मुंबई की बड़ी बड़ी हस्तियां और उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे।
खबर है कि इस पार्टी में लगभग सारे बॉलीवुड के स्टार्स मौजूद होंगे और पार्टी काफी ज्यादा शानदार होने वाली है। गौरतलब है कि शादी के बाद दोनो एक नए घर में शिफ्ट होने जा रहें है ऐसी खबरें काफी समय से लगातार आ रहीं है।
हाल ही में दोनो की कुछ रश्में हुईं थी जिनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। फिलहाल दोनो अपनी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं और उसकी तैयारी में लगे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications