Omg: रणवीर-दीपिका की कोंकणी शादी में इतने खानसामों ने बनाया था लाजवाब खाना, Photo वायरल
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में शादी के बंधन बंधे हैं और अब उनकी शादी की कई तस्वीरें एक के बाद एक लगातार वायरल हो रहीं है। एक तस्वीर सामने आई है जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के जोड़े में कुछ लोगों के साथ खड़े है। बता दें कि ये वही खानसामें हैं जिन्होने दीपवीर की कोंकणी शादी वाले दिन लाजवाब डिशेज बनाकर सबका दिल जीत लिया था। ये तस्वीर अब सामने आई है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14- 15 नवंबर को इटली में शादी की थी और वहां, दोनों ने सिर्फ परिवार और खास दोस्तों के बीच कोंकणी और सिंधी रिति रिवाज से शादी की थी। अब भारत मे शादी की पार्टियां हो रही हैं।

हाल ही में बेंगलुरु में दीपिका पादुकोण ने शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी और अब दोनो अब मुंबई के दो रिसेप्शन के तैयारियां कर रहें है..28 नवंबर और 1 दिसंबर को मुबंई में बड़ी रिसेप्शन पार्टी होने वाली है।
खबर है कि इस मौके पर पूरे बॉलीवुड से स्टार मौजूद होंगे और धमाल होने होगा। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन किसी के सामने आजतक इस बात का कुबूलनामा नहीं किया था। अचानक शादी की खबर सामने आई थी जिससे उनके फैंस काफी ज्यादा खुश होने के साथ साथ सरप्राइज भी हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications