दीप्ति नवल निर्देशित फिल्म कांस में
अभिनेत्री दीप्ति नवल के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'दो पैसे की धूप चार आने की बारिश' का प्रीमियर 62वें कांस फिल्म समारोह में हुआ। दीप्ति की फिल्म एक संघर्षशील समलैंगिक गीतकार, यौनकर्मी और उसके विकलांग लड़के की कहानी है।
उन्होंने कहा, "मेरी फिल्म सिर्फ समलैंगिक और यौनकर्मी के बारे में नहीं है। यह मानवीय रिश्तों के उतार-चढ़ाव पर आधारित है।"
उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी फिल्म समारोह के अलावा पूरे भारत में रिलीज हो। गौरतलब है कि उनकी इस फिल्म में मनीषा कोइराला, रंजीत कपूर और संजय नवल प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
अभिनेत्री कांस फिल्म समारोह दीप्ति नवल प्रीमियर फिल्म bollywood actress cannes film festival deepti naval filmmaker prostitutes


Click it and Unblock the Notifications