तलाक के 9 साल बाद फिर से दुल्हन बनेगी एक्ट्रेस, तीसरी शादी से पहले बोली- अमीर लड़का चाहिए...

Deepshikha Nagpal Third Wedding: दीपशिखा नागपाल ने 47 की उम्र में तीसरी शादी का फैसला लिया है। लेकिन दिखती हैं बेहद यंग फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा दीपशिखा नागपाल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 47 साल की उम्र में तीसरी शादी करने जा रहीं दीपशिखा की खूबसूरती और फिटनेस को देखकर कोई उनकी असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता।
एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रही है। दीपशिखा नागपाल ने अब तक दो शादियां की हैं, लेकिन दोनों ही रिश्ते टिक नहीं पाए और तलाक में खत्म हो गए। हाल ही में उन्होंने अपने दोनों तलाक और तीसरी शादी को लेकर खुलकर बात की है।
फिल्मीबीट प्राइम को दिए गए इंटरव्यू में दीपशिखा नागपाल ने अपनी दो नाकाम शादियों का जिक्र करते हुए कहा, "अब मैं हर कदम बहुत सोच-समझकर उठाती हूं, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। तब मैं पहले काम कर लेती थी और बाद में सोचती थी, जिसका अक्सर मुझे पछतावा होता था।"
पहली शादी टूटने के बाद मैंने दोबारा नया जीवन शुरू करने की कोशिश की, ये सोचकर कि शायद इस बार सब कुछ बेहतर होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब किसी रिश्ते में दूसरा इंसान आपको बदलने की कोशिश करता है, तभी से समस्याएं शुरू हो जाती हैं।मैंने रिश्ते को बचाने के लिए खुद को काफी हद तक बदला, लेकिन एक समय ऐसा आया जब मैं पूरी तरह थक चुकी थी। मैंने अपनी दूसरी शादी को निभाने की पूरी कोशिश की, मगर वह रिश्ता भी नहीं चल सका। फिलहाल मैं सिंगल हूं, लेकिन अब नए रिश्ते के लिए तैयार हूं।
मेरे बच्चे भी मुझसे कहते हैं कि अगर आपका कोई बॉयफ्रेंड है तो उसे घर जरूर लाना चाहिए। हालांकि फिलहाल मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं। लेकिन अगर कोई अच्छा इंसान मिला, तो मैं तीसरी शादी करने के लिए भी तैयार हूं।मेरे बच्चे भी मुझसे कहते हैं कि अगर आपका कोई बॉयफ्रेंड है तो उसे घर जरूर लाना चाहिए। हालांकि फिलहाल मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं। लेकिन अगर कोई अच्छा इंसान मिला, तो मैं तीसरी शादी करने के लिए भी तैयार हूं।
जब उनसे पूछा गया कि वह अपने लिए कैसे पार्टनर की तलाश में हैं, तो उन्होंने कहा, "मुझे डार्क, टॉल और हैंडसम लड़का पसंद है। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि वह अमीर होना चाहिए। वो एक सेल्फमेड इंसान हो, जो किसी भी जिम्मेदारी से पीछे ना हटे।"दीपशिखा की पहली शादी अभिनेता जीत उपेंद्र से हुई थी। उनसे तलाक के बाद उन्होंने केशव अरोड़ा के साथ दूसरी बार शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और 2016 में दोनों ने तलाक लेकर अलग राह चुन ली।


Click it and Unblock the Notifications
















