45 साल बड़े सुपरस्टार के साथ इस हाल में मां को देख नहीं कर पाई बर्दाश्त, देखते ही बेटी ने तोड़ डाली CD

Deepshikha Nagpal Amrish Puri Intimate Scene: आजकल एक्ट्रेस अपने बोल्ड सीन्स से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, दरअसल, 90 के दशक में भी एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपने बोल्ड सीन से खूब तहलका मचाया था। हम बात कर रहे हैं जानी-मानी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल की।
दीपशिखा ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है और हमेशा अपनी परफॉरमेंस से लोगों का दिल जीता है। लेकिन एक फिल्म में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया था कि उनकी खुद की बेटी भी हैरान रह गई और गुस्से में फिल्म की सीडी तोड़ डाली।
यह बात है साल 1997 में आई राकेश रोशन की सुपरहिट फिल्म 'कोयला' की।इस एक्शन फिल्म में शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। दीपशिखा नागपाल भी इस फिल्म में एक अहम किरदार में थीं और उन्होंने फिल्म के विलेन अमरीश पुरी के साथ एक बेहद बोल्ड सीन दिया था। यह सीन इतना चर्चा में आया कि आज भी लोग इसे याद करते हैं।
फिल्म 'कोयला' में दीपशिखा ने बिंदिया रानी का किरदार निभाया था। फिल्म में अमरीश पुरी, जो राजा साहब के किरदार में थे, उनके सामने दीपशिखा ने एक सीन में अपने कपड़े उतारने का अभिनय किया था। हालांकि, दीपशिखा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने असल में कपड़े नहीं खोले थे। उन्होंने कहा, "मैंने कपड़े नहीं खोले थे, शॉट इतना ही लिया गया था, मैंने हाथ में कपड़े पकड़े थे और मुझे ऊपर से दिखाया और मैंने हाथ से वो कपड़े छोड़ दिए थे, लोगों को लगा कि मैंने ऐसा सीन शूट किया है।" फिर भी, उस समय यह सीन इतना बोल्ड माना गया कि इसने काफी विवाद खड़ा कर दिया था।
दीपशिखा बताती हैं कि जब उनकी बेटी ने यह सीन देखा, तो वह इतनी नाराज हुई कि उसने फिल्म की सीडी ही तोड़ डाली। इससे पता चलता है कि उस समय यह सीन कितना हैरान कर देने वाला था।
दीपशिखा नागपाल का जन्म 2 सितंबर 1977 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक में की थी।'कोयला' के अलावा उन्होंने 'बादशाह', 'प्यार में कभी कभी', 'गजब प्रेम की गजब कहानी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। टीवी की दुनिया में भी उन्होंने खूब नाम कमाया है। 'सोन परी' में रूबी आंटी का किरदार हो या 'शक्तिमान' में उनके अलग-अलग रोल, दीपशिखा ने हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है। इसके अलावा वह 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रही हैं।
हालांकि, दीपशिखा ने कई बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है, जहां उन्होंने बोल्ड और इंटीमेट सीन दिए हैं। उनके कुछ ऐसे सीन की तस्वीरें और वीडियो आज भी इंटरनेट पर वायरल हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते है। दीपशिखा हमेशा से एक बेबाक और बोल्ड एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने अपने किरदारों के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications
















