फिल्म में पैसा लगाने के लिए दाऊद इब्राहिम से गुप्त रूप से मिली थी दीपिका पादुकोण!

ये बात हम नहीं बल्कि बांग्लादेश के साप्ताहिक समाचार पत्र "वीकली ब्लिट्स डॉट नेट" ने ये खबर प्रकाशित की है। समाचार पत्र के मुताबिक दीपिका और दाऊद के मुलाकात के वक्त दाऊद का दोस्त अजीज मोहम्मद भाई भी मौजूद था। दीपिका प्रस्तावित फिल्म के निर्देशक के साथ दुबई में मिलने के लिए सहमत हो गई थी। फिल्म की कहानी भारतीय मूल की अमरीकी लड़की की है,जो सीआईए की एजेंट के रूप में एक खतरनाक मिशन पर जाती है।
क्लिक करें और पढ़ें ब्लिट्स डॉट नेट में छपी पूरी खबर
फिल्म की शूटिंग भारत, लेबनान और अमरीका में होगी। फिल्म में दीपिका एक जिहादी ग्रुप में शामिल हो जाती है और वह संगठन के टॉप नेता की हत्या कर देती है। सूत्रों के मुताबिक दाऊद इब्राहिम फिल्म में पैसा लगाने से हिचक रहा था लेकिन अजीज भाई ने उसे मना लिया। इसके बाद दाऊद इब्राहिम ने हॉलीवुड में दीपिका पादुकोण के लिए दरवाजे खोल दिए। वीकली ब्लिट्ज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रस्तावित मूवी के निर्देशक को फिल्म के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
निर्देशक को उम्मीद है कि दुनिया भर के दर्शक दीपिका और टॉम क्रूज के बीच की कैमेस्ट्रिी को स्वीकार कर लेंगे। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा के भी नाम दाऊद इब्राहिम से जोड़े जा चुके है मगर किसी के नाम की पुष्टि नहीं हो सकी थी।


Click it and Unblock the Notifications











