शादी का ख़्याल दूर-दूर तक नहीं- दीपिका

मुंबई में एक पत्रिका के नए अंक का अनावरण करने पहुंची दीपिका ने कहा, "मैं बिल्कुल स्पष्ट तौर पर कहना चाहती हूं कि मैं फिलहाल शादी नहीं कर रही हूं. कम से कम अगले आठ से दस साल तक तो ऐसा कोई इरादा नहीं है".यह पूछे जाने पर कि वो किस तरह के लड़के से शादी करना चाहती हैं, दीपिका का जवाब था. "मैं एक ऐसे लड़के से शादी करना चाहती हूं जो मेरा दोस्त हो. उसे मेरे ख़्याल ही नहीं ख़ामोशी भी समझ आती हो".
हाल ही में एक पत्रिका में छपे साक्षात्कार में दीपिका ने कहा था कि उनके एक पुरुष-मित्र ने उन्हे धोखा दिया जिसके बाद उनका प्रेम-संबंध ख़त्म हो गया. हालांकि उन्होने किसी का नाम नहीं लिया.दीपिका कहती हैं, "इस तरह के पलों को हर इंसान अपनी तरह से झेलता है. मेरी सबसे बड़ी ताक़त ही यही है कि चाहे जो हो जाए मैं जल्दी हार नहीं मानती".
इस साल दीपिका पादुकोण की तीन फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी हैं जबकि दो जल्द ही रिलीज़ होने वाली हैं. इनमें इमरान हाशमी के साथ 'ब्रेक के बाद" और आशुतोष गोवारिकर की बहुचर्चित फ़िल्म 'खेलें हम जी जान" से शामिल हैं.


Click it and Unblock the Notifications











