सज गया रणवीर सिंह का ससुराल, दीपिका के घर बैंगलोर में आज होगी शानदार रिसेप्शन पार्टी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद असली धमाल का वक्त तो अब आया है। बता दें कि आज यानि 21 नवंबर को बैंगलोर में दीपिका पादुकोण के घर में रिसेप्शन पार्टी होने वाली है जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकीं है। इस समय दीपिका पदुकोण के घर की तस्वीरें सामने आ रहीं है जिसको काफी अच्छी तरह से सजाया गया है। गौरतलब है कि दुल्हन की तरह सजे इस घर में बीते दिन सुपरस्टार रणवीर सिंह भी पहुंचे थे और उनको देखने के लिए काफी भीड़ भी दीपिका के घर के बाहर जमा हो गई थी।
आज दीपिका के रिसेप्शन के बाद 28 नवंबर को मुंबई में भी एक धमाका होना है और ये पार्टी रणवीर सिंह देने वाले हैं जिसमें बॉलीवुड शिरकत करेगा और धमाल मचेगा।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि रणवीर सिंह की पार्टी में जश्न और पागलपंती की कोई भी कमी रहेंगी क्योंकि कई बड़े स्टार्स इस मौके पर शामिल होने वाले हैं।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14- 15 नवंबर को इटली में शादी की थी और वहां, दोनों ने परिवार और खास दोस्तों के बीच कोंकणी और सिंधी रिति रिवाज से शादी की थी।
बता दें कि इस समय दोनो काफी ज्यादा बिजी है और एक के बाद एक फंक्शन एंजॉय कर रहें हैं। आप देखिए दीपिका पादुकोण के घर की ये तस्वीरें जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications