मधुर के साथ काम करना चाहती हैं दीपिका

By Neha Nautiyal

Deepika Padukone
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'कॉरपोरेट' के सीक्वेल में काम करने संबंधी खबरों को निराधार बताया है लेकिन उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिलेगा तो वह भंडारकर के साथ काम करना पसंद करेंगी।

यह पूछे जाने पर कि दीपिका मधुर की अगली फिल्म में काम कर रही हैं तो उन्होंने कहा, "मुझे इसकी जानकारी नहीं है लेकिन अगर वह फिल्म के लिए मेरे पास आते हैं और पटकथा रोचक हुई तो मैं उनके साथ काम करना चाहूंगी। वह मेरे पसंदीदा निर्देशकों से एक हैं।" साल 2007 में फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका इस हफ्ते रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' के प्रचार के सिलसिले में दिल्ली में थीं।

उनके साथ फरहान अख्तर भी थे। फिल्म में फरहान के साथ उनकी जोड़ी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "मैं नहीं समझ पा रही हूं कि असामान्य जोड़ी में कौन सी बड़ी बात है। मुझे लगता है कि निर्देशक की इच्छा के मुताबिक कलाकार को स्वयं को किरदार में ढालना चाहिए। शुरुआत में मैं फरहान के साथ जोड़ी बनने पर घबराई हुई थी लेकिन बाद में सब ठीक रहा। वह बहुत मजेदार व्यक्ति हैं।" उल्लेखनीय है कि फिल्म में दीपिका, फरहान से लंबी दिखी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X