दीपिका करेंगी शाहरुख के साथ चेन्नई एक्सप्रेस का सफर

Deepika Padukone
मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की स्टार कास्ट आखिरकार फाइनल हो गई। इस फिल्म में एक बार फिर से 'ओम शांति ओम' की हिट जोड़ी नज़र आएगी। दीपिका पादुकोन का नाम आखिरकार रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित की जा रही फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के लिए सेलेक्ट कर लिया गया है।

चेन्नई एक्सप्रेस में इससे पहले करीना कपूर से लेकर कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा तक के होने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार फिल्म के लिए दीपिका पादुकोन का नाम अब फाइनल हो गया है। चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग सितंबर माह में शुरु होगी और अगले साल यह रिलीज होगी।

चेन्नई एक्सप्रेस रोहित शेट्टी की पहली फिल्म होगी जिसमें वो अपने दोस्त अजय देवगन को कास्ट नहीं कर रहे है। इससे पहले रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सभी फिल्मों में अजय देवगन ने मुख्य किरदार निभाया है। चेन्नई एक्सप्रेस में पहली बार रोहित शाहरुख खान और दीपिका पादुकोन के साथ काम करेंगे।

'चेन्नई एक्सप्रेस' की कहानी एक आदमी की कहानी है जो मुंबई से रामेश्वरम तक का सफर करता है और उस सफर के दौरान जो कुछ भी होता है उसे ही एक फिल्म के रुप में प्रस्तुत किया गया है।

कुछ दिनों पहले ही ये खबर आई थी कि शाहरुख खान ने चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग की तारीख आगे बढ़ा दी है क्योंकि वो कोलकाता नाइट राईडर्स के मैंच के समय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मैंच में होना चाहते थे। लेकिन बाद में शाहरुख ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग उसी तारीख से होगी जिस तारीख पर होनी थी

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X