शाहरूख ने कहा..मुझ से पहले दीपिका का नाम आयेगा..
शाहरूख मियां जो ना करें वो कम ही है। अपनी चीजों से लोगों को आकर्षित करने का कोई भी मौका वो नहीं छोड़ते हैं। रही बात महिला दिवस की तो भला किंग खान कैसे दूर रहते। महिलाओं का विशेष सम्मान करने वाले शाहरूख खान इस मौके पर एक अनोखा काम करके अपनी अभिनेत्रियों को विशेष तोहफा देने का फैसला किया है। शाहरूख ने कहा है कि वो अपनी आने वाली फिल्म से एक नया काम करने जा रहे हैं।
फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में कास्टिंग में पहले हीरो के आगे हिरोईन का नाम आयेगा। किंग खान ने कहा कि और मैं सारे निर्माण समूह वालों से यही गुंजारिश करना चाहता हूं कि वो भी ऐसा ही करें।
आपको बता दें कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' रोहित शेट्टी बना रहे हैं। फिल्म में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण है।अब 'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका का नाम शाहरूख खान से पहले आयेगा। फिल्म ईद पर रिलीज हो रही है। शाहरूख इन दिनों महिला जागो अभियान से भी जुडे़ हुए हैं। शायद शाहरूख की यही अदाएं जो उन्हें महिला प्रशंसकों के और करीब ले आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












