रणबीर के वर्ल्ड टूर से सोनम और दीपिका आउट!
रणबीर कपूर की पूर्व प्रेमिकाओं सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण को 'कॉफी विद करण' में रणबीर का मजाक उड़ाना काफी मंहगा पड़ रहा है। सुनने में आया है कि रणबीर के अगले साल होने वाले पहले वर्ल्ड टूर से इन दोनों ही नायिकाओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
इस टूर में अब रणबीर के साथ अब कैटरीना कैफ, बिपाशा बसु, प्रियंका चोपड़ा, और मलाइका अरोड़ा खान होंगी। खबर ये भी है कि इस टूर से एक और कलाकार को हटाया गया है और वो हैं शाहिद कपूर।
रणबीर के इस वर्ल्ड टूर के मुख्य प्रायोजककर्ता और रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने यह जानकारी दी। ये बात किसी से छुपी नहीं है कि रणबीर का मजाक उड़ाने में सोनम-दीपिका की जुगलबंदी से ऋषि कपूर खासे नाराज हो गए थे और ऐसा लगता है
फिलहाल वो इन दोनों को माफ करने के मूड में भी नहीं हैं। मगर शाहिद कपूर को इस टूर से क्यों बाहर किया गया ये बात समझ नहीं आयी। शायद ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि शाहिद एक बेहतरीन स्टेज परफार्मर हैं।


Click it and Unblock the Notifications