प्लेब्‍वॉय मैगजीन के लिए न्‍यूड सीन देने से दीपिका का इंकार

Deepika says no to Playboy Magazine for nude Scene
मुंबई। बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण के चाहने वालों ने उन्‍हें बिकनी में भी देखा होगा। अब उनके पास प्‍लेबॉय मैगजीन का 7.5 करोड़ का ऑफर था। इस मैगजीन ने दीपिका पादुकोण को कवर पेज के लिए न्‍यूड फोटो देने के लिए यह कीमत चुकाने का ऑफर दिया था। दीपिका ने इस ऑफर को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि उन्‍हें पैसों से ज्‍यादा अपनी इज्‍जत प्‍यारी है।

दीपिका का कहना है कि इस मैगजीन के लिए नंगी तस्‍वीरें देकर वे अपने परिवार को शर्मिंदा नहीं करना चाहती हैं। फिल्‍मों में बिकनी और सेक्‍सी सीन देने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि यह सीन फिल्‍म की कहानी की डिमांड पर किए जाते हैं। उन्‍होंने कहा कि पैसों के लिए वे अपने कपड़े नहीं उतारेंगी। उन्‍हें अपनी इज्‍जत पैसों से कहीं प्‍यारी है।

हाल ही में दीपिका ने दम मारो दम गाने पर कम कपड़ो में डांस करने का 3 करोड़ का एक ऑफर भी ठुकरा दिया था। भारत के एक व्‍यापारी ने उन्‍हें फिल्‍म की तरह ही कम कपड़ों में ही लाइव शो करने का ऑफर किया था। दीपिका ने इसे यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि वे पैसों के लिए अपनी इज्‍जत के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती हैं।

फिलहाल दीपिका पादुकोण अपनी शर्तों पर अब भी बरकरार हैं। इसीलिए तो उन्‍होंने प्‍लेबॉय मैगजीन को न्‍यूड सीन देने से मना कर दिया। दीपिका के चाहने वालों को इससे जरूर झटका लगा होगा। जो दीपिका के सेक्‍सी लुक को देखने की चाह रखते होंगे।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X