रणवीर ने दीपिका को कहा मैरिज मटीरियल..पिता ने कुछ इस तरह दिया जवाब!
दीपिका को रणवीर सिंह का मैरिज मेटीरियल कहने पर पिता प्रकाश पादुकोण का कुछ ऐसा रिएक्शन रहा।
पिछले दिनों रणवीर सिंह और रणबीर कपूर कॉफी विद करण में आए थे, जहां बातों ही बातों में रणवीर सिंह ने दीपिका को मैरिज मटीरियल कहा था। रणवीर ने कहा था कि वो दीपिका से शादी करना चाहेंगे क्योंकि वो वाकई में एक मैरिज मटीरियल हैं।

अब रणवीर के इस बयान पर दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण का रिएक्शन आया है। दीपिका के पिता ने कहा कि वो दोनों समझदार हैं, उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है।
#Alert: रईस ट्रेलर आ रहा है...शाहरूख खान ने अचानक किया धमाका...देखिए वीडियो
उन्होंने आगे कहा कि पिता के रूप में मैंने दीपिका को इस बात की आजादी दी हुई है कि वो अपने फैसले खुद ले सके। रणवीर से शादी के मामले में भी वो खुद इस बारे में फैसला कर सकती है कि उसे क्या करना है। इस मामले में भी वो जो करना चाहती है। इस बात के लिए वो आजाद है।'


Click it and Unblock the Notifications











