दीपिका पादुकोण के एक्स-बॉयफ्रैंड अब लेंगे एक्टिंग क्लास!
[बॉलीवुड न्यूज] जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे और दीपिका पादुकोण के एक्स-बॉयफ्रैंड रह चुके सिद्धार्थ माल्या की। बता दें, सिद्धार्थ बॉलीवुड में एंट्री को लेकर अब हो गए हैं और एक्टिंग सीखने लंदन जा रहे हैं।
सिद्धार्थ माल्या एक्टर बनना चाहते हैं, यह तो सभी को पता है। लेकिन अब वे अपने करियर को लेकर गंभीर हो गए हैं। सिद्धार्थ ने ट्विट किया है कि, मैंने एक्टिंग को अपना करियर चुना है। लिहाजा, यह जरूरी है कि मैं इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए उचित ट्रेनिंग लेकर एंट्री करूं।
सिद्धार्थ लंदन के दि रोयल सेंटर स्कूल ऑफ स्पीच एंड ड्रामा से मास्टर्स इन स्क्रीन एक्टिंग करेंगे। याद दिला दें, सिद्धार्थ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के काफी करीबी रह चुके हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन को कभी कबूला नहीं था। लेकिन हाल ही में सिद्धार्थ ने यह बात स्वीकार कर ली थी।
दीपिका पादुकोण के साथ था इनका रिलेशन, आखिरकार स्वीकारा
बहरहाल, बीच में इस खबर ने काफी सूर्खियां बटोरी थी कि सिद्धार्थ माल्या फिल्म निर्देशक कौशिक मुखर्जी की फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म होगी, जिसमें भारतीय और ब्रिटिश कलाकार दोनों होंगे। लेकिन अब लगता है कि सिद्धार्थ पहले खुद को परफेक्ट करना चाहते हैं। हम्मम.. न्यू एंट्री के लिए बॉलीवुड रहें तैयार..
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications















