दीपिका पादुकोण ने किया रणवीर से पहली डेट का खुलासा, 'वो मेरे साथ फ्लर्ट कर रहा था'
Recommended Video

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की हाल ही में काफी धूम धाम से शादी हुई है और इसके बाद दोनो ने एक दूसरे को लेकर कई राज धीरे धीरे खोलने शुरु किए हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने बताया था कि दीपिका उनको रामलीला के एक गाने के दौरान काफी अच्छी लगने लगी थी। अब दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया है कि रणवीर सिंह को उन्होने पहली बार कब डेट किया था। दीपिका बताती हैं कि वो सबसे पहली बार रणवीर से सिंगापुर में एक अवॉर्ड शो के दौरान मिली थीं और वो इंसान मुझे काफी अट्रैक्टिव लगा था।
बाद में एक हम यशराज स्टूडियो में थे और रणवीर मुझे देखे जा रहा था और मेरे साथ फ्लर्ट कर रहा था। मैं जानती थी कि उस वक्त वो किसी और को डेट कर रहा था। मैं अपने आप में मुस्कुराई और पूछा कि तुम मेरे साथ फ्लर्ट कर रहे हो।

इसके बाद हमने डेट शुरु कर दी और एक दूसरे से मिलने लगे। लेकिन सबसे स्पेशल मोमेंट था जब हम गोलियों की रासलीला शूट कर रहे थे। तब हम संजय लीला भंसाली के घर में थे और खाना खा रहे थे।
उसी टाइम मेरे दांतों के बीच में कुछ फंस गया था और उसने मुझे परेशान करने के लिए कहा था कि एक और क्रैब मेरे मुंह में फंस गया। इसके तीन साल के बाद हमारी फैमिली मिली थी। गौरतलब है कि अब दोनो शादीशुदा हैं।


Click it and Unblock the Notifications